{"_id":"6a31b511c7f87a8c4c0c11fa","slug":"encounter-in-shahabad-both-accused-in-the-gandhi-nagar-firing-incident-shot-in-the-legs-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156481-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में मुठभेड़ : गांधी नगर में फायरिंग के दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में मुठभेड़ : गांधी नगर में फायरिंग के दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार रात को पुलिस और गांधी नगर में फायरिंग करने के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए एक प्रभारी प्रतीक कुमार के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को गांधी नगर में हुई फायरिंग की वारदात के मुख्य आरोपी कपिल और टोनी रतनगढ़ क्षेत्र में छिपे हुए हैं। टीम जब उन्हें पकड़ने पहुंची तो आरोपियों ने बुलेट मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश की। निर्माणाधीन जाट धर्मशाला के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। दोनों तरफ से करीब 6-7 राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसी कार्रवाई के दौरान सीआईए टीम में तैनात एएसआई राहुल बाल-बाल बच गए। बदमाशों की एक गोली सीधे उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। घायल आरोपियों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो हथियार और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल पहले अन्य आपराधिक घटनाओं में तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
सट्टेबाजी का विवाद था वजह
सीआईए एक प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि रविवार तड़के गांधी नगर में हुई फायरिंग में अमन और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह मामला सट्टेबाजी और जुए के कारोबार में वर्चस्व तथा रुपयों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद आरोपी स्कॉर्पियो कार में फरार हो रहे थे। स्थानीय लोगों और घायलों के साथियों ने उनका पीछा किया। भागते हुए स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस बरामद किए थे और दोनों आरोपियों की तलाश जारी रखी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
दो दिन में दूसरी मुठभेड़
पुलिस ने दो दिन के अंदर दूसरी बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे गांव मुर्तजापुर के समीप नहर किनारे हुई मुठभेड़ में करनाल निवासी विशाल (जर्मनी से हाल ही में डिपोर्ट) के पैर में गोली लगी। उसके साथी लविश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलाईं। पुलिस को इनकी तलाश अंबाला से गन प्वाइंट पर टैक्सी लूटने की वारदात के सिलसिले में चल रही थी। वहीं मंगलवार रात शाहाबाद के रतनगढ़ इलाके में टीम ने गांधी नगर फायरिंग कांड के आरोपियों कपिल और टोनी के साथ मुठभेड़ की है।