{"_id":"69cd85d83136d142f002f2cd","slug":"farmers-will-not-be-allowed-to-face-any-kind-of-problem-kailash-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152518-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी : कैलाश सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी : कैलाश सैनी
विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में सरसों की खरीद शुरू करवाते मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी व अन्य। विज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में बुधवार को सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कैलाश सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से फसलों की खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और खरीद कार्य को सुचारू रूप से संचालित करना है।
उन्होंने बताया कि अब सभी किसानों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे जिस वाहन से अपनी फसल मंडी में लेकर आएंगे, उस पर वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। इससे मंडी में आने वाले वाहनों की पहचान और निगरानी आसान होगी और व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
कैलाश सैनी ने मंडी में गेहूं की आगामी सरकारी खरीद के लिए भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित किए जाएं।
Trending Videos