बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat arrivals begin, but no purchases made on the first day

Kurukshetra News: गेहूं की आवक शुरू, पहले दिन नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals begin, but no purchases made on the first day
लाडवा। आढ़तियों, किसानों और अधिकारियों संग बैठक करते एसडीएम अनुभव मेहता। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। 1 अप्रैल को गेहूं की पहली खेप फार्म बाबा शंकर औलिया गिर पर पहुंची लेकिन पहले दिन नमी के कारण खरीद का कार्य शुरू न होने से गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। किसान सुरजीत राणा जलबेहड़ा करीब 300 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे।
Trending Videos

किसान ने बताया कि गेहूं की फसल पक कर तैयार है। खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को ज्यादा दिन तक खेत में खड़ा नहीं रख सकते। सरकार ने भी 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का एलान किया हुआ है। अनाज मंडी गेट पर गेट पास तो जारी कर दिया गया। मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नियमों के अनुसार ट्रैक्टर की नंबर सहित फोटो लेकर व बायोमीट्रिक के बाद गेट पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक तीन गेट पास जारी किए गए हैं और करीब 210 क्विंटल गेहूं की आवक मंडी में हुई है लेकिन जो गेहूं मंडी में बिकवाली के लिए आ रही है, वह सरकारी मापदंडों के अनुसार सही नहीं है। गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed