बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man dies after being hit by a roadways bus

Kurukshetra News: रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by a roadways bus
इस्माईलाबाद। मृतक कूङाराम।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बकरियां चराने के बाद घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मलिकपुर गांव निवासी 55 वर्षीय कूड़ा राम के रूप में हुई।
Trending Videos

टक्कर के बाद चालक ने तुरंत बस रोककर सवारियों को नीचे उतारा और कूड़ा राम को बस से ही पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में कूड़ा राम के बेटे संजय कुमार ने बताया कि वे हर रोज की तरह अपने पिता व सहयोगी हेमूराम के साथ बकरियों को चराने के बाद घर लौट रहे थे। जब वे गांव के पास बने पेट्रोल पंप और शांति फार्म के बीच पहुंचे तभी अंबाला की तरफ से आ रही कैथल डिपो की रोडवेज बस ने उनके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गहरी चोट आने की वजह से खून बहने लगा। हादसे के बाद चालक व परिचालक उनके पिता को अस्पताल में पंहुचाने के बाद बस को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस्माईलाबाद। मृतक कूङाराम।

इस्माईलाबाद। मृतक कूङाराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed