सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gandhinagar shaken by gunfire; two youths shot.

Kurukshetra News: फायरिंग से दहला गांधीनगर, दो युवकों को गोली लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gandhinagar shaken by gunfire; two youths shot.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी का गांधीनगर रविवार की सुबह तीन बजे के करीब गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। स्कार्पियो पर सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां चला दीं। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई भेजा गया है। बाद में उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वे उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान 20 साल के अमन वासी कीर्ति नगर व करीब 21 वर्षीय प्रिंस वासी गांधी नगर के रूप में हुई। अमन को टांग व पीठ में व प्रिंस को टांग में गोली लगी है।


गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके थे। बदमाश गोलियां चलाने के बाद स्कार्पियो पर सवार होकर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर नाले में स्कार्पियो फंस गई। कार को छोड़कर बदमाश भाग गए। गोलियां चलने की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। डीएसपी सुनील कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगाई गई हैं फिलहाल मामला पुरानी रंजिश व लेनदेन का लग रहा है। उधर इस वारदात से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआ व सट्टेबाजी से जोड़ा जा रहा मामला
वारदात को जुआ व सट्टेबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ लोग जुआ व सट्टेबाजी करते हैं। दोनों घायलों को इस नेटवर्क में शामिल होने की आशंका है। इसी के चलते पुरानी रंजिश व लेन-देन को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। हालांकि अभी पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है लेकिन इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


आसपास के लोग बोले, गोलियों की आवाज से दहल गए
आसपास के लोगों ने बताया कि वे नींद में सोए हुए थे लेकिन अचानक एक के बाद एक कई गोलियां चली तो वे गूंज से दहल उठे। उन्होंने बताया कि करीब 15 गोलियां चलाईं। वे घरों से बाहर निकले तो तब तक वारदात कर बदमाश भाग चुके थे।


पांच से छह लोग थे हमलावर
कॉलोनीवासी कार्तिक व संजीव ने बताया कि स्कार्पियो में पांच से छह लोग सवार थे, जिनमें राहुल बारना मुख्य तौर पर था। आरोपियों ने गंडासी से भी हमला किया। वह पहले भी अमन को धमकी देता था।


मौके से पांच खोल बरामद, आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगी : डीएसपी

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। पीड़ितों के साथ आरोपियों का पहले भी झगड़ा हुआ था। पीड़ित अमन और आरोपी राहुल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आपसी रंजिश में आरोपियों ने पीड़ितों पर गोली चलाई हैं। मौके से पांच खाली खोल और घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कोर्पियो गाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने पीड़ित प्रिंस की शिकायत पर राहुल वासी बारना, टोनी वासी कुरुक्षेत्र व तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अमन पर दर्ज हैं पांच प्राथमिकी, आरोपी राहुल पर भी कई मामले
कृष्णा गेट थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि गोली लगने से घायल हुए अमन पर पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें से लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है। ये मामले थाना कृष्णा गेट व केयूके में है। वहीं प्रिंस का फिलहाल कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। आरोपी राहुल पर भी कई मामले है और जिस स्कार्पियो को छोड़कर वे भागे हैं वह राहुल के नाम पर ही है।

गली से जाते दिया वारदात को अंजाम
थाना प्रभारी के मुताबिक अमन व प्रिंस गांधी नगर गली नंबर के पास से जा रहे थे। तभी उन पर पर हमला कर दिया गया। दोनों घायलों ने बचने का भी प्रयास किया लेकिन उन पर फिर से हमला कर आरोपी मौके से भाग गए। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed