सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lagaan Mathana won by five wickets, Roman Mathana was named Player of the Match

Kurukshetra News: लगान मथाना की पांच विकेट से जीत, रोमन मथाना बने प्लेयर ऑफ द मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lagaan Mathana won by five wickets, Roman Mathana was named Player of the Match
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद क्रिकेट टूर्नामेंट जीरबड़ी में चल रहे टूर्नामेंट के सुपर नॉकआउट मुकाबलों में गरनाला और लगान मथाना के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
Trending Videos


गरनाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 91 रन बनाए। हालांकि टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई और 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जॉनी ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 41 रन बनाए। इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लगान मथाना की तरफ से रोमन मथाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथाना की टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मथाना की ओर से चंदू ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं गौरव ने 24 गेंदों में 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लगान मथाना ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए रोमन मथाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed