सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maximum temperature drops by five degrees; the trend of changing weather continues.

Kurukshetra News: पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान, मौसम में बदलाव का दौर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature drops by five degrees; the trend of changing weather continues.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शाम के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का दौर फिर से होने लगा है। दो दिन भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को फिर बदलाव दिखाई दिया। हालांकि दिन में धूप खिली रही लेकिन शाम होते हुए फिर बादल छा गए। मौसम में बदलाव के चलते पांच डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई। 39 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान के बीच आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली। मौसम में गर्मी का असर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को गर्मी अपना असर फिर दिखा सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे लगातार गर्मी की प्रभाव रहेगा। ऐसे में विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव व समय-समय पर पानी पीने तथा सीधे धूप में न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव किसानों के लिए फायदेमंद
मौसम में बदलाव से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। धान रोपाई में जुटे किसानों को हालांकि बारिश का इंतजार है लेकिन तेज धूप व लू कम होने से काम पर विपरीत असर नहीं पड़ रहा। वहीं श्रमिक मौसम बदलाव के बीच अपना कार्य बेहतर कर पा रहे हैं तो किसानों ने खेतों को तैयार करने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed