सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 2.85 lakh was withdrawn from three family accounts following a suspicious link received on Instagram.

Kurukshetra News: इंस्टाग्राम पर आए संदिग्ध लिंक के बाद परिवार के तीन खातों से 2.85 लाख रुपये निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.85 lakh was withdrawn from three family accounts following a suspicious link received on Instagram.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंस्टाग्राम पर आए एक संदिग्ध लिंक के झांसे में आने से एक परिवार को 2.85 लाख रुपये की साइबर ठगी का सामना करना पड़ा। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-13 निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके 19 वर्षीय बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्री में फिल्में देखने से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें एक एपीके लिंक साझा किया गया था। बेटे ने लिंक को देखने के लिए अपने पिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेज दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उक्त लिंक को मोबाइल में खोल लिया, हालांकि कुछ समय बाद उसे हटा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आठ जून को गैस सिलिंडर बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान के लिए प्राप्त एक लिंक पर क्लिक कर 951 रुपये का भुगतान किया गया। इसके कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उनके बेटे और पत्नी के बैंक खातों से भी 95-95 हजार रुपये की निकासी होने के मैसेज आए। परिवार के तीनों खातों से 2 लाख 85 हजार रुपये की राशि निकाले जाने का पता चलते ही संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करवाया गया, साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध एपीके फाइल और बाद में किए गए ऑनलाइन भुगतान के बीच कोई तकनीकी संबंध था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed