सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Vaishya Agarwal Panchayat fed food to the needy people and travelers along with Saya.

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने साया के साथ जरूरतमंद लोगों व यात्रियों को खिलाया भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shri Vaishya Agarwal Panchayat fed food to the needy people and travelers along with Saya.
कुरुक्षेत्र। भंडारे में सेवा करते श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्य। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया द्वारा वीरवार को अग्रवाल नर्सिंग होम के डाॅ.अजय अग्रवाल के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सेवा भावना का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धा एवं समर्पण के साथ भोजन वितरण किया। डाॅ.अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे, एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विशाल सिंगला प्रधान श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, गौरव मित्तल, कुलवंत गर्ग, नवीन बंसल, बृज मोहन, राजन जिंदल, मानिक गोयल, नितिन गोयल, राजेश्वर गोयल, कपिल मित्तल, जीतेंद्र अग्रवाल, सुमित सिंगला तथा अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने भंडारे में सेवा कार्य करते हुए सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed