फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Street play team from Delhi reached Pehowa with the message of Clean Haryana, Healthy Haryana.

Kurukshetra News: स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा संदेश लेकर दिल्ली से पिहोवा पहुंची नुक्कड़ नाटक टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Street play team from Delhi reached Pehowa with the message of Clean Haryana, Healthy Haryana.
पिहोवा। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक टीम। स्वयं
पिहोवा। दिल्ली से शहरी स्थानीय निकाय की ओर से स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा संदेश लेकर नुक्कड़ नाटक टीम पिहोवा पहुंची। उन्होंने संदेश दिया अब तो समझो यारो। कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम गुरविंदर सिंह के नेतृत्व एवं नगर पालिका सचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने कहा कि सफाई अभियान में नगर पालिका की टीम ने उपमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों को हरे और नीले डस्टबिन का सही उपयोग, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जानकारी दी गई। विशेष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। नगर पालिका द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे कचरे का सही ढंग से निस्तारण करें, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें तथा प्रदेश सरकार के स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed