Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Athletes showcased their prowess in Judo, Karate, and Taekwondo in Thanesar, Kurukshetra; competitions in the girls' category continue today.
{"_id":"6a62fe572d3d86a511029305","slug":"video-athletes-showcased-their-prowess-in-judo-karate-and-taekwondo-in-thanesar-kurukshetra-competitions-in-the-girls-category-continue-today-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के थानेसर में जूडो, कराटे और ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बालिका वर्ग के मुकाबले आज भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के थानेसर में जूडो, कराटे और ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बालिका वर्ग के मुकाबले आज भी जारी
ब्लॉक स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के मुकाबले पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों से पहुंची खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबले किए।
खेल मैदान दिनभर खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गुलजार रहा। निर्णायकों की देखरेख में सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराए गए। आयोजकों ने बताया कि बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को अंतिम दिन है, जिसके बाद विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं का चयन कर उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। खेल अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।