सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Upload handwritten manuscripts on Gyan Bharatam.com within a week: Setia

हस्तलिखित पांडुलिपियों को एक सप्ताह में ज्ञान भारतम डॉट कॉम पर करें अपलोड : सेतिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Upload handwritten manuscripts on Gyan Bharatam.com within a week: Setia
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित जिस भी व्यक्ति के पास हस्तलिखित पांडुलिपियां हैं, वह व्यक्ति आगामी एक सप्ताह के अंदर ज्ञान भारतम डॉट कॉम पर अपलोड कर सकता है।
Trending Videos


वे वीरवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में हस्तलिखित पांडुलिपियों के संदर्भ में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से शुरू की गई एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को खोजना, उनका संरक्षण करना और उन्हें डिजीटाइज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संदर्भ में नगर परिषद के सभी पार्षदों के साथ बैठक करके उन्हें बताएं, ताकि संबंधित पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की हस्तलिखित पांडुलिपि उसी के पास रहेगी लेकिन उसकी हस्तलिखित पांडुलिपि पोर्टल पर अपलोड होगी, ताकि आम व्यक्ति उसे देख सके।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों को इस विषय के बारे में बताएं, ताकि वो घर जाकर अपने माता पिता को इसकी जानकारी दे सकें। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी ग्राम सचिवों और पटवारियों को लिखित रूप में निर्देश दें कि वो गांव में ग्राम सभाओं का आयोजन कर इस विषय की जानकारी दें और घर-घर जाकर सरपंच के माध्यम से इस विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि जिले में अब तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 15678 हस्तलिखित पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम डॉट कॉम पर अपलोड किया जा चुका है। इसके अलावा श्री कृष्णा म्यूजियम की ओर से भी 140 हस्तलिखित पांडुलिपियों को अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इस विषय के नोडल ऑफिसर को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को इस विषय के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक हस्तलिखित पांडुलिपियां वेबसाइट पर अपलोड हो सकें। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर आम व्यक्ति खुद भी हस्तलिखित पांडुलिपि अपलोड कर सकता है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी साइंस के चेयरमैन प्रो. संजीव शर्मा, नगर परिषद से केएल बठला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed