{"_id":"6a2f0ae38f4af66204087060","slug":"walkathon-at-brahmasarovar-purushottampura-bagh-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-156356-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में वॉकथॉन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में वॉकथॉन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग युक्त नशा मुक्त प्रदेश के विषय को लेकर 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से आज सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वॉकथॉन में सुबह छह बजे सैकड़ों की संख्या में नागरिक खिलाड़ी, युवा व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस वॉकथॉन को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 से 18 जून को द्रोणाचार्य स्टेडियम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को प्रोटोकॉल योगा का प्रशिक्षण सुबह छह बजे दिया जाएगा। इस शेड्यूल के अनुसार 19 जून को योग पर एक कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन आयुष विश्वविद्यालय के सभागार में प्रस्तावित है। इस बार योग दिवस का विषय योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा रहेगा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए उठाया जा सकता है एक लाख से अधिक का लाभ
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानी कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व प्रदेश सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानी 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए 30 तक करें आवेदन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 12वीं लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में संवेदनशीलता विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है, इसमें जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिक अपनी लघु फिल्में 30 जून तक गूगल ड्राइव के माध्यम से एनएचआरसीएसएचओआरटीएफआईएलएम एट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जबकि गैर-अंग्रेजी फिल्मों के लिए अंग्रेजी सब-टाइटल अनिवार्य होंगे। फिल्म की अवधि न्यूनतम तीन मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है।
शाहाबाद के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 18 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर : एसडीएम
शाहाबाद। क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 18 जून तक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धि पर आधारित प्रदेशभर में योजनाओं के व्यापक प्रचार के लिए अभियान चलाया हुआ है, इसके अंतर्गत सभी विभागों की गतिविधियों व कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने हैं।
एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि क्षेत्र के विश्राम गृह में सुबह नौ बजे से प्रदर्शनी व सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, इनमें नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना, प्रधानमंत्री सूर्य घर, प्रधानमंत्री स्वनिधि, लखपति दीदी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, अमृत योजना, हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को शामिल किया जाएगा। नागरिक इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। मौके पर ही पात्र नागरिकों के आवेदन भी करवाए जाएंगे।
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोजगार मेला कल
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में 16 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जानी मानी 50 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे और योग्य प्रार्थियों का चयन करेंगे। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि मेले में लगभग 50 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे।
इन कंपनियों में आईएसजीईसी यमुनानगर, कंधार बेवरेजेज साहा, डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, होंडा एम/साइकिल लिमिटेड मानेसर, हीरो मोटोकॉर्प, स्वराज इंजन्स लिमिटेड, एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज, मोहाली, जेबीएल लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा मिल्क फूड पिहोवा, करनाल मोटर कुरुक्षेत्र, सेन्स पेपर मिल पिहोवा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कंपनियां योग्य प्रार्थियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई व अन्य डिप्लोमा व डिग्री होल्डर प्रार्थी भाग ले सकेंगे।