सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Female students to receive protein milk and fortified milk in the new academic session.

Mahendragarh-Narnaul News: नए सत्र में छात्राओं को मिलेगा प्रोटीन मिल्क व फोर्टिफाइड दूध

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female students to receive protein milk and fortified milk in the new academic session.
फोटो नंबर-18जिला ​शि​क्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के पोषण स्तर को सुधारने के लिए दुग्ध उपहार योजना शुरू की गई है। इसके तहत छात्राओं को प्रोटीन मिल्क बार और फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड मिल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उनमें पोषण की कमी को दूर किया जा सके।
Trending Videos

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा सभी स्कूलों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के नामांकन के आधार पर डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह योजना नए शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाएगी। विभाग द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही छात्राओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। योजना के लागू होने से जिले की हजारों छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा और स्कूलों में पोषण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पहले से ही मिड डे मील योजना के तहत प्रतिदिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। अब इसी कड़ी में कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं को भी अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
योजना के तहत दिए जाने वाले फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड मिल्क में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होगा, जो हड्डियों की मजबूती और शारीरिक विकास में सहायक है। वहीं प्रोटीन मिल्क बार से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed