{"_id":"69bae314049e9305c707c0d7","slug":"heaps-of-disorder-at-the-grain-market-liquor-bottles-found-in-the-restroom-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124895-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, शौचालय में पड़ी शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, शौचालय में पड़ी शराब की बोतल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66-अनाज मंडी के शौचालय के वाॅशपेशन में पड़ा शराब का पव्वा --संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नई अनाज मंडी में सरसों (28 मार्च) और गेहूं (1 अप्रैल) की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है लेकिन यहां कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बदहाल है। शौचालय में पड़ी शराब की बोतलें यहां की हालत को बयान करती हैं। वहीं सूखी पानी की टंकी व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं जबकि प्रशासन ने कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को मंडी परिसर की पड़ताल की तो यहां की सफाई व्यवस्था खराब स्थिति में मिली। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। मंडी शेड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। लाइट खराब और जगह-जगह गंदगी का ढ़ेर लगे हैं।
वहीं शौचालय भवन को बाहर से रंग रोगन कर दिया लेकिन अंदर बदहाल अवस्था में गंदगी फैली है। वहीं शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं। अनाज मंडी में फसल को बारिश से बचाव के लिए टीन शैड है और न ही तिरपाल का बंदोबस्त किया हुआ है। किसानों के लिए अटल कैंटीन भी नहीं है जहां पर किसान भोजन कर सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरों का अभाव
खरीद शुरू होने से 9 दिन बचे हैं फिर भी मंडी में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। यहां क्षेत्र के 107 से अधिक गांवों के किसान अपनी फसल को लेकर मंडी आते है। इसी लिए सुरक्षा के मद्देनजर पिछली बार दो कैमरे लगाए गए थे लेकिन इस बाद अभी तक कैमरे नहीं लगे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से अनाज मंडी गेट पर लगाने के आदेश भी दिए गए है।
बॉक्स
सरकारी खरीद शुरू होने से पहले अनाज मंडी में कोई तैयारी नहीं है। बारिश के दौरान किसानों के फसल बचाने के लिए टिन शेड तक नहीं है। ऐसे में किसान अपनी फसल कैसे बचे पांएगे। न ही रात के समय बिजली की व्यवस्था है। लाइट खराब पड़ी है। -राजेश कुमार, अनाज मंडी व्यापारी
बॉक्स
मार्केट कमेटी की ओर से फसल खरीद की कोई भी तैयारी नहीं की गई। किसानों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अटल कैंटिन है। वह भी तैयार नहीं है। न ही किसानों के लिए बैठने के लिए जगह है। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से अटल कैंटिन व किसानों के बैठने की व्यवस्था जरूर करें।-बिजेंद्र यादव, प्रधान, अनाज मंडी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
मार्केट कमेटी की ओर से तय शेड्युल के अनुसार अनाज मंडी में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सफाई व लाइट का कार्य शुरू करा दिया है। किसानों के बैठने के लिए टेंट लगवाया जा रहा है। जल्द ही मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर दी जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-दाताराम, जेई, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़
Trending Videos