सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sometimes due to sunlight and sometimes due to moisture, mustard pods started bursting, fear of loss

Mahendragarh-Narnaul News: कभी धूप तो कभी नमी से फटने लगीं सरसों की फलियां, नुकसान की आशंका

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sometimes due to sunlight and sometimes due to moisture, mustard pods started bursting, fear of loss
फोटो संख्या:60- रतिराम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इस बार मौसम में हो रहे बदलावों के कारण किसानों की खेतों से मंडियों तक की राहें आसान नहीं हैं। पिछले एक सप्ताह में हुई 27 एमएम बारिश व बदलते मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कभी धूप तो कभी हल्की बारिश से नमी बढ़ने से सरसों की फलियां फटने लगी हैं और बार-बार धूप व नमी से सरसों की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका है।
Trending Videos

सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी ने सरसों में नमी की मात्रा बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से पांच दिनों तक मौसम में बदलाव व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले शुक्रवार को मौसम में बदलाव शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के साथ शुक्रवार व शनिवार को 27 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद रविवार को घना कोहरा छाया व सोमवार सुबह फिर से बूंदाबांदी हुई है। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप खिलने से राहत मिली।
-------------
सरसों में अधिक नुकसान की आशंका है। कभी नमी तो कभी धूप से फलियां भी फूटने लगी हैं और इनका दाना काला पड़ना शुरू हो गया है। काटी गई फसल के खलिहानों के नीचे नमी है और इनमें कालापन भी शुरू हो गया है। छह एकड़ में सरसों लगाई थी। गेहूं में भी बिछने से नुकसान की आशंका है। -किसान योगेश, गांव माजरा खुर्द
-----------
मैंने पांच एकड़ मे सरसों लगा रखी है और इसमें 25 हजार रुपये खर्चा आया था। अब बारिश से सरसों काली हो गई और फलियां खराब होने से लागत उभरने की भी उम्मीद टूट चुकी है। सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए। -किसान राजेश कुमार, गांव माजरा खुर्द
---------------
फसलों में इस बार मौसम से काफी नुकसान है। आधी से अधिक फसल में गुणवत्ता प्रभावित हो चुकी है। हवा और बारिश से गिरकर गेहूं का पकाव प्रभावित हुआ है। कभी नमी और कभी धूप से सरसों की फलियां फूट रही हैं, एकत्रित करते समय झड़ेगी। - किसान रतिराम, महेंद्रगढ़
---------------
बार-बार नमी कभी धूप से पसार में सूखने के लिए छोड़ी गई सरसों की फलियां काली पड़नी शुरू हो गई हैं। खलिहानों में एक सप्ताह पूर्व लगाई गई सरसों नीचे से फफूंद से काली पड़ने लगी है। इसकी गुणवत्ता व तेल की मात्रा प्रभावित होने से भाव कम मिलेंगे। -किसान गुलाब देवी, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

फोटो संख्या:60- रतिराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article