{"_id":"694837c43a4528bdeb09966a","slug":"the-city-was-shrouded-in-a-blanket-of-fog-and-reduced-visibility-slowed-down-traffic-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133811-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, दृश्यता घटी तो थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, दृश्यता घटी तो थमी रफ्तार
विज्ञापन
फोटो नंबर-24सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर चाय की चुस्की लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रविवार को शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। वहीं, शीत लहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की वजह से वाहन रेंग कर चलते दिखाई दिए। हालांकि, अभी भी बीते वर्ष की तुलना में दिसंबर में तापमान जमाव बिंदु के पास नहीं पहुंचा है।
अगर वर्ष 2024 की बात करें तो 20 दिसंबर को 3.4 और 21 दिसंबर को 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 16 दिसंबर को 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस वर्ष पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है जिसकी वजह से पाला जमने की गतिविधि देखने को नहीं मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां नदारद है। इसके अलावा 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
डेढ़ घंटे देरी से पहुंची चंडीगढ़-दिल्ली जाने वाली बसें
चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए बस सुबह 10 नारनौल से रवाना होती है। रविवार को भी नारनौल डिपो से समय पर रवाना हुई थी लेकिन डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच नारनौल से दिल्ली के लिए 6 और चंडीगढ़ के लिए 4 बसें संचालित की जाती है। सभी बसों का संचालन निर्धारित समय पर किया गया लेकिन घने कोहरे के चलते बसें करीब डेढ़ घंटे की देरी पर गंतव्य तक पहुंची।
प्रदेश में सबसे ठंडी रही नारनौल की रात
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात नारनौल की 5.2 जबकि दूसरे स्थान पर भिवानी में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ मिलाकर धीरे-धीरे हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। नारनौल का दिन 17.5 व रात का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
24 दिसंबर से शीत लहर व पाला जमने के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क परंतु गतिशील बना रहेगा। बादलवाही और हवाएं शांत रहने से सुबह के घंटों में कोहरा देखने को मिलेगा। 24 दिसंबर से उत्तरी बर्फिली हवाओं से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड शीत लहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
ठंड में बरतें ये सावधानी
सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि अत्यधिक ठंड का वृद्धजन, छोटे बच्चे, गर्भवतियों और हृदय व श्वास संबंधी रोगियों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं व पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें। घर के अंदर गर्म वातावरण बनाए रखें, खिड़कियां, दरवाजे ठीक से बंद रखें। अंगीठी व हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
2024-25 में रहा न्यूनतम तापमान (नारनौल)
तारीख वर्ष 2024 वर्ष 2025
16 दिसंबर 1.4 6.5
17 दिसंबर 3.5 5.6
18 दिसंबर 2.5 5.6
19 दिसंबर 2.8 5.1
20 दिसंबर 3.4 5.8
21 दिसंबर 3.8 5.2
Trending Videos