सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   One person killed in firing at Kaithal

Haryana Crime: रास्ता रोकने को लेकर विवाद, शख्स ने चाचा-भतीजे पर की फायरिंग; एक शख्स की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला/चीका। (कैथल) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

गोली लगते ही गुरविंदर सिंह मौके पर गिर पड़ा। परिजनों उसे तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

One person killed in firing at Kaithal
गुरविंदर सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

गांव स्यू माजरा में खेत में काम के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के भतीजे सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने चाचा गुरविंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लेकर खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नहर के पास पहुंचे, तभी गांव के ही प्रताप सिंह ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से रास्ता अपना निजी बताते हुए वहां से गुजरने से मना कर दिया।
Trending Videos


गुरविंदर की छाती में लगी गोली 
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि प्रताप सिंह ने गुस्से में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां सतनाम सिंह की ओर चलाई गईं, जबकि तीसरी गोली गुरविंदर सिंह की छाती में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही गुरविंदर सिंह मौके पर गिर पड़ा। परिजनों उसे तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरविंदर को मृत घोषित कर दिया। डॉ. तेजेंद्र सिंह के अनुसार, गोली मृतक की छाती के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गुहला थाना प्रभारी सुनेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा गवाहों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed