{"_id":"6a78c23b8584ca5ed40be878","slug":"176-toilets-will-be-built-for-girls-palwal-news-c-24-1-pal1008-126845-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीन : 97 स्कूलों में कन्याओं के लिए बनेंगे 176 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथीन : 97 स्कूलों में कन्याओं के लिए बनेंगे 176 शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो करोड़ 64 लाख रुपए की धनराशि आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से भेंट कर क्षेत्र के स्कूलों में कन्याओं के लिए शौचालयों के निर्माण की मांग की। विधायक की मांग पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ढांडा ने समग्र शिक्षा अभियान के उच्च अधिकारियों को इस विषय में दिशा निर्देश दिए। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार ने हथीन खंड के 97 स्कूलों में कन्याओं के लिए शौचालयों के निर्माण योजना को स्वीकृति प्रदान कर धन आवंटित कर दिया है। विधायक ने बताया कि स्कूलों में कुल 176 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक शौचालय पर एक लाख 50 हजार रुपए का खर्चा आएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन कमेटियों को दो करोड़ 64 लाख रुपए की धनराशि आवंटित कर दी है।
उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए आए बजट का सदुपयोग हो। इसके लिए संबंधित स्कूलों पर निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा मंत्री ढांडा एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर मांग की गई है कि सभी स्कूलों में चार दीवारी का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा आईटी लैब एवं साइंस लैब भी सभी स्कूलों में स्थापित किया जाए। जरूरत के हिसाब से शीघ्र ही बजट आवंटित किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि हथीन में महिला कॉलेज के लिए भूमि अधिग्रहण कर निर्माण कराया जाएगा, जबकि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। विकास योजनाओं को अब धरातल पर उतारते हुए सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जा रही है और ग्रामीण विकास निधि से पंचायतों को जल्द पांच करोड़ रुपये आवंटित होंगे।