फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparations for IDay celebrations assessed during rehearsal

Palwal News: रिहर्सल में परखा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Preparations for IDay celebrations assessed during rehearsal
जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया।

रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज, डॉ. मोनिका डीपी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ हजारों नागरिक राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचेगी। इसमें खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे। स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed