फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Havoc of strike: the city is suffocating amidst the garbage

Palwal News: हड़ताल का कहर, कूड़े में दम तोड़ रहा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Havoc of strike: the city is suffocating amidst the garbage
सफाई कर्मचारियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा, बारिश के कारण सड़ने लगा जमा कूड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। लंबित मांगों को लेकर जिले में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा, साथ ही आंदोलन की समयसीमा अगले तीन दिन तक बड़ा दी गयी है।
पलवल शहर में 250, हथीन में 25 और होडल में 20 सफाई कर्मचारी आंदोलन पर हैं। उनके काम पर नहीं लौटने के चलते शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर की गलियों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर की सब्जी मंडी से लेकर मीनार गेट मार्केट तक कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने से हालात खराब नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंदोलन के कारण सड़कों और गलियों में जमा कूड़ा उठ नहीं पा रहा है। बाजारों में भी कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। कूड़े के ढेर में पानी जमा होने और समय पर सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है। लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों और बाजारों में जमा कूड़े को उठवाकर सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक ने बताया कि आंदोलन की समय सीमा अगले तीन दिन तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच 13 मई को हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि पेरोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को पक्का किया जाए। जब तक कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता, तब तक उन्हें 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए।

सब्जी मंडी से मीनार गेट मार्केट तक कूड़े के ढेर

सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। सब्जी मंडी से लेकर मीनार गेट मार्केट तक कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गलियों और प्रमुख सड़कों पर जमा कूड़ा नहीं उठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के नहीं आने से रोजाना निकलने वाला कूड़ा भी सड़कों पर जमा होता जा रहा है।




लोगों से बातचीत

जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -राजा, एकता नगर

बाजार में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर इकट्ठे हो गए हैं। बहुत समस्या हो रही है। -विना देवी, मीनार गेट मार्केट

कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना है। -लालचंद, प्रेम विहार

कर्मचारियों का आंदोलन अपनी जगह है। प्रशासन को वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए। -सुंदर, राजीव नगर

वर्जन
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाली कंपनी से ही शहर में कूड़ा उठवाया जा रहा है। -डॉ. यशपाल, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed