फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of being thrown out of house after triple talaq

Palwal News: तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accusation of being thrown out of house after triple talaq
महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पति ने गुस्से में तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसे तीन बच्चे हैं।
महिला का निकाह 7 जून 2020 को गांव सालाहेडी निवासी मुजाहिद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने की बात कहते हुए उसे ताने देने लगे। उसके साथ मारपीट भी की गई और मानसिक रूप से परेशान कर घर से निकाल दिया गया, जिसके चलते वह करीब चार महीने से मायके में रह रही है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले उसका पति मायके आया और वहां भी परेशान किया। शिकायत में पति के अलावा जेठ, देवर, ससुर, सास और अन्य पर भी मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed