{"_id":"6a78c1a73b61edb63b081e3c","slug":"decision-to-impose-a-fine-of-up-to-50000-for-selling-drugs-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114410-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशा बेचने पर 50 हजार तक जुर्माने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशा बेचने पर 50 हजार तक जुर्माने का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू की ग्राम सीलखो पंचायत में नशे के खिलाफ बड़ी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नशा मुक्ति अभियान को धार देने के लिए तावडू उपमंडल की ग्राम पंचायत सीलखो में रविवार को ग्रामीणों की एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत घर में हुई इस बैठक में सीलखो सहित आसपास के तीन गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। पंचायत में नशे की बिक्री और सेवन को रोकने के लिए कड़े फैसले लिए गए और दो दर्जन से अधिक सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की गई।
पंचायत में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि यदि गांव में कोई व्यक्ति पहली बार नशा बेचते या सेवन करते पकड़ा गया तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तीसरी बार नशा बेचते पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर कमेटी के माध्यम से उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
कमेटी में गांव के डॉ. अब्दुल गफ्फार खान, पूर्व सरपंच जाकिर, वर्तमान सरपंच अब्दुल रऊफ, जुबेर, छोटा, हाजी जुहरा, जमील, उमर, मोहम्मद, अकबर, नूर मोहम्मद, हाकम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। पंचायत में तय हुआ कि इस कमेटी की हर महीने बैठक होगी और कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। अगली पंचायत 23 अगस्त को बुलाई जाएगी जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि नशा गांव की युवा पीढ़ी और पूरे समाज को खोखला कर रहा है। इसलिए सामूहिक प्रयासों से इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है।
विज्ञापन
इस पहल की सराहना करते हुए तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि नशा एक बुरी बीमारी है जिससे परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से टूट जाते हैं।