फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gumat Bihari and the Tawdu dome will be preserved.

Palwal News: गुमट बिहारी और तावडू के गुंबद होंगे संरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gumat Bihari and the Tawdu dome will be preserved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विरासत एवं पर्यटन विभाग ने नूंह जिले की दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों नगीना स्थित गुमट बिहारी और तावडू के गुंबदों के समूह समेत प्रदेश के 9 जिलों की 15 ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने 8 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
1576 में बना था गुमट बिहारी
नगीना का गुमट बिहारी करीब 450 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है। बताया जाता है कि यह संरचना 1576 में निर्मित तीन मंजिला मुगलकालीन इमारत है। अपने अनूठे गुंबददार और मेहराबदार तहखाने के कारण इसकी अलग पहचान है। पुरातत्व विभाग द्वारा इसके संरक्षण और जीर्णोद्धार के प्रयास भी शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार के फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी है। ग्रामीण जुबेर और वसीम ने कहा कि इस कदम से नगीना की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। वहीं, बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि प्रशासनिक आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और ग्रामीणों को इसके प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed