फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth dies after treatment by quack

Palwal News: झोलाछाप के उपचार के बाद युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after treatment by quack
सदर थाने के सामने दुकान में चल रहा था क्लीनिक, हालत बिगड़ने पर नलहड़ मेडिकल कॉलेज किया था रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सदर थाना के सामने एक दुकान में चल रहे क्लीनिक में उपचार के बाद रविवार को युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि गलत उपचार के कारण युवक की हालत गंभीर हुई और बाद में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी दुकान बंद कर भाग गया। इतना ही नहीं दुकान पर लगे बोर्ड को भी हटा दिया गया।
मृत युवक की पहचान शमीम (36), निवासी झारोखडी गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शमीम की तबीयत खराब होने पर उसे सदर थाना के सामने क्लीनिक चलाने वाले सद्दाम के पास उपचार के लिए ले जाया गया था। उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे नलहड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान शमीम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिटी थाना के जांच अधिकारी भीम ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
क्षेत्र में कई स्थानों पर छोटे कमरों और दुकानों में क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें से कई जगहों पर मरीजों को उपचार और दवाइयां दी जाती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित जांच नहीं की जाती। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे क्लीनिकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed