{"_id":"6a5942ef151ca47b03077312","slug":"60-year-old-man-dies-after-truck-hits-bike-near-madhawala-bridge-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-138757-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मढ़ावाला पुल के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मढ़ावाला पुल के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रुहानी मानव केंद्र से सेवा कर लौट रहे थे दो श्रद्धालु, हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मढ़ावाला पुल के समीप फौजी धर्म कांटा के पास वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय मलकीत सिंह की मौत हो गई। विश्व रुहानी मानव केंद्र पंचकूला में सेवा कार्य करने के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में कैलाश चंद ने बताया कि वह अपने गुरु भाई मलकीत सिंह निवासी धनौड़ी (अंबाला) के साथ सेवा कार्य कर वापस लौट रहे थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे मढ़ावाला पुल के पास फौजी धर्म कांटा के नजदीक पहुंचे तो बद्दी-नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में ट्रक का पहिया मलकीत सिंह के चेहरे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। वहीं कैलाश चंद को भी हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मलकीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।