{"_id":"6a59c36ec511c9012e09f7bb","slug":"murder-in-panchkula-juice-vendor-stabbed-to-death-after-being-called-for-compromise-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में मर्डर: समझौते के लिए बुलाया, चाकू घोंपकर की जूस विक्रेता की हत्या; भाजपा कार्यालय के पास वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में मर्डर: समझौते के लिए बुलाया, चाकू घोंपकर की जूस विक्रेता की हत्या; भाजपा कार्यालय के पास वारदात
Fri, 17 Jul 2026 11:24 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:24 AM IST
सार
कपिल एमडीसी सेक्टर-4 का निवासी था और जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
मृतक कपिल
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर समझौते के लिए बुलाई गई बैठक खूनी संघर्ष में बदल गई। वीरवार रात सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पार्क में हुए विवाद के दौरान जूस विक्रेता कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक कपिल एमडीसी सेक्टर-4 का निवासी था और जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष पार्क में पहुंचे थे, जहां करीब 20 से 25 युवक मौजूद थे।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कपिल पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कपिल पार्क से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचा, लेकिन वहीं गिर पड़ा। संयोग से मौके से गुजर रही डायल-112 टीम ने उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में सकेतड़ी निवासी अभिषेक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।