फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The 'Up Mix' train ran on the Kalka-Shimla railway line again after two and a half months.

Panchkula News: ढाई माह बाद कालका-शिमला रेलमार्ग पर फिर दौड़ी अप मिक्स ट्रेन

Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The 'Up Mix' train ran on the Kalka-Shimla railway line again after two and a half months.
55 रुपये किराये में मिलेगी यात्रा की सुविधा, सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन

सुबह 8 बजे कालका से रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे पहुंचेगी शिमला
शाम 5 बजे शिमला से चलकर रात 10:22 बजे पहुंचेगी कालका
छह कोचों वाली ट्रेन के सभी डिब्बे सामान्य श्रेणी के
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ढाई माह बाद गुरुवार से अप मिक्स ट्रेन का यात्रियों के साथ संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। मात्र 55 रुपये किराये वाली यह ट्रेन कालका और शिमला के बीच सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को नियमित सेवा के रूप में फिर से शुरू किया गया है। छह कोचों वाली यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8 बजे कालका से रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 5 बजे शिमला से चलकर रात 10:22 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने इस ट्रेन का किराया 55 रुपये निर्धारित किया है। सभी कोच सामान्य श्रेणी के हैं, जिससे आम यात्री कम खर्च में इस ऐतिहासिक रेलमार्ग की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप मिक्स ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कालका और शिमला के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे बीच के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें छोटी दूरी की यात्रा के लिए आरक्षण की आवश्यकता भी नहीं होगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि कम किराया, सभी स्टेशनों पर ठहराव और नियमित संचालन के कारण यह ट्रेन हिमाचल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed