{"_id":"6a59429f7b70901f2b0afa4f","slug":"police-team-attacked-during-drunk-driving-check-asi-and-home-guard-beaten-up-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138764-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवकों ने एल्कोसेंसर मशीन तोड़ी, वर्दी फाड़ी; सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित कैक्टस पार्क कट पर ड्रंकन ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवकों ने ट्रैफिक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई और होमगार्ड को पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी एल्कोसेंसर मशीन को सड़क पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यातायात थाना सूरजपुर में तैनात एएसआई पवन कुमार बुधवार देर रात करीब 1:20 बजे होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, दुष्यंत और सावन सिंह के साथ सेक्टर-5 स्थित कैक्टस पार्क कट पर ड्रंकन ड्राइव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 क्लब की ओर से एक युवक पैदल वहां पहुंचा, जो नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।
शिकायत के मुताबिक युवक पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगा और सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोकने लगा। एएसआई ने उसे समझाकर घर जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर एएसआई पवन कुमार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने एएसआई की बाजू पकड़कर मरोड़ दी और लात-घूंसों से पीटा, जिससे उनके कंधे, बाजू और घुटने पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए कुछ राहगीरों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की।
एल्कोसेंसर मशीन भी तोड़ी
पुलिस शिकायत के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरकारी एल्कोसेंसर मशीन छीनकर सड़क पर पटक दी, जिससे वह टूट गई। एएसआई की नेम प्लेट और वर्दी के बटन टूट गए, जबकि होमगार्ड जवान राजेश कुमार की वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस, पीसीआर और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साहिल, राहुल और हरवीर निवासी मानसा (पंजाब) को काबू कर लिया। तीनों का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उनके ब्लड व यूरिन सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एएसआई पवन कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।