सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   70-year-old Gogaji temple demolished in Maheshpur

Panchkula News: महेशपुर में 70 साल पुराना गोगा जी मंदिर गिराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
70-year-old Gogaji temple demolished in Maheshpur
निर्माण को तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
एनएचएआई-पीएमडीए की कार्रवाई, पुलिस तैनाती के बीच ग्रामीणों ने जताया विरोध
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित गांव महेशपुर में हाईवे किनारे बने करीब 70 साल पुराने गोगा जी महाराज मंदिर को मंगलवार को एनएचएआई और पीएमडीए की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया।
सुबह करीब नौ बजे टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मंदिर को गिरा दिया गया। मंदिर करीब आठ मरले में बना था और सड़क के दायरे में आने के कारण इसे हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दावा किया कि मंदिर के पास वैध दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद इसे तोड़ा गया। लोगों ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मिले, लेकिन केवल आश्वासन मिला।
वहीं पीएमडीए अधिकारी रूबी मोहन के अनुसार यह कार्रवाई अदालत के निर्देश पर की गई है और पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर ऋषभ गोयल ने बताया कि मंदिर सड़क क्षेत्र में आ रहा था, जिसे कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण मानते हुए हटाया गया।
सनातन टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गर्वेश राणा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे मामलों से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों की मांग है कि अगर मंदिर हटाना जरूरी था तो पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed