सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AC pipes are stolen from the mortuary in winter, but in summer it is discovered that the thieves have cut them.

Panchkula News: सर्दियों में माेर्चरी से चोरी होते हैं एसी के पाइप, गर्मियों में पता चलता है चोर काट ले गए

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
AC pipes are stolen from the mortuary in winter, but in summer it is discovered that the thieves have cut them.
विज्ञापन
बड़ी अनोखी है पंचकूला सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सीजनल चोरी, हर साल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ही खंगालती रह जाती है, अब तक हाथ नहीं आए चोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल में चोरों ने चोरी का एक सीजनल पैटर्न बना लिया है। हर साल सर्दियों के दौरान, जब एसी बंद रहते हैं, तब वार्डों और खासकर मोर्चरी के एसी पाइप चोरी कर लिए जाते हैं। इस चोरी का खुलासा तब होता है, जब गर्मियां शुरू होने पर एसी काम नहीं करते और शवगृह में बदबू फैलने लगती है।
इससे मोर्चरी में रखे शवों के सड़ने आशंका है। हाल की घटना में चोर मोर्चरी के 8 में से 6 चैंबरों के एसी पाइप उखाड़ ले गए। इसके अलावा दो अन्य एसी की पाइप भी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार रात चोर छत के रास्ते अंदर पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से पाइप काटकर उठा ले गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चोरी की गई पाइपों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। सोमवार सुबह जब स्टाफ को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग हर साल बाकायदा एसी की रिपेयर के लिए बजट भी जारी करता है।
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल में सर्वर रूम से बैटरियों की तारें चोरी होने सहित कई वारदात हो चुकी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड मौजूद होने के बावजूद चोर बेखौफ वारदात कररहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सैनी के अनुसार छह चैंबरों में से तीन को अस्थायी रूप से ठीक कर लिया गया है।

पुलिस चौकी और गार्ड मौजूद फिर भी चोर बेखौफ
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हर साल की तरह इस वर्ष भी पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन चोर हाथ नहीं आ रहे। अस्पताल में इससे पहले सर्वर रूम से बैटरियों के तार सहित अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड मौजूद होने के बावजूद चोर बेखौफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed