{"_id":"69b9ba6b9dc8b5511c0e9c07","slug":"another-accused-arrested-in-asarewali-tree-felling-case-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134205-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आसरेवाली पेड़ कटाई केस में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आसरेवाली पेड़ कटाई केस में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी सप्लाई करने वाला पिकअप चालक काबू, अब तक 11 आरोपी पकड़ेसंवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव आसरेवाली में अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी मामले में एसआईटी ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अली मोहम्मद निवासी गांव बिल्ला के रूप में हुई है जो पिकअप गाड़ी से लकड़ी की सप्लाई करता था।
पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले वन विभाग के एक दरोगा समेत अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है।
जांच में सामने आया है कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को ठेकेदारों के माध्यम से बेचा जा रहा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से पूरे तस्करी गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
Trending Videos