{"_id":"69b86c95f4d753abf30fb717","slug":"chaitra-navratri-the-doors-of-kali-mata-temple-will-open-at-4-am-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-134132-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: सुबह चार बजे खुलेंगे काली माता मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: सुबह चार बजे खुलेंगे काली माता मंदिर के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए 12 ऑटो की मुफ्त सेवा, मंदिर के नए भवन का मॉडल होगा डिस्प्ले; प्रसाद में मिलेंगे चौलाई के लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर काली माता मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे और रात 11 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 ऑटो की मुफ्त सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और मंदिर के नए भवन का मॉडल भी डिस्प्ले किया जाएगा। प्रसाद के रूप में चौलाई के लड्डू देने पर भी विचार किया जा रहा है।
नवरात्र मेले के दौरान मंदिर को फूलों और लड़ियों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के बीच लाइन में लगकर माता के दर्शन करने होंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन का समय बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। नवरात्र मेले का इंचार्ज एसडीएम कालका संयम गर्ग को बनाया गया है। मेले के दौरान प्रतिदिन दो शिफ्टों में अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी इंचार्ज का दायित्व निभाएंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए डिस्पेंसरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
दोनों तरफ बिछाए जाएंगे मैट
मंदिर के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के गेट के पास पानी का कूलर और कुछ दूरी पर पानी का स्टॉल लगाया जाएगा, जबकि बावड़ी के पास पानी का टैंकर भी खड़ा किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर दोनों ओर मैट बिछाए जाएंगे। बावड़ी के पास फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस बल और सेवा दल के सदस्य भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
फ्री ऑटो सुविधा का मिलेगा लाभ
मंदिर सचिव ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 ऑटो की मुफ्त सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। ये ऑटो दो शिफ्टों में चलेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रहेगी। इस दौरान तीन ऑटो कालका बस स्टैंड और तीन ऑटो सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहेंगे। कालका सब्जी मंडी को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु फ्री ऑटो से मंदिर पहुंच सकेंगे।
मंदिर में रोज होगा हवन
मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा। श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार मंदिर से ड्राई फ्रूट का प्रसाद पैकेट भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा पिंजौर मल्लाह मोड़ से काली माता मंदिर तक चिन्हित स्थानों पर करीब 16 होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।
Trending Videos