फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cultural performances and competitions enthralled the audience at the Mango Fair.

Panchkula News: मैंगो मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

Sun, 12 Jul 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cultural performances and competitions enthralled the audience at the Mango Fair.
दूसरे दिन उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 200 से अधिक आम की किस्मों के साथ लोक और पंजाबी कलाकारों ने बिखेरा रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। यादविंद्र गार्डन में हरियाणा पर्यटन निगम और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 33वें मैंगो मेला-2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और आम की विभिन्न किस्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले में पर्यटकों, आम उत्पादकों और आम प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर चले कार्यक्रमों के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
मेले के दूसरे दिन बच्चों के लिए ग्रुप डांस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और हैंडराइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, जबकि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को और जीवंत बना दिया। हरियाणवी कलाकार सलीम हरियाणवी और गगन हरियाणवी ने अपनी लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शाम को पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी और एकम बावा की लाइव प्रस्तुतियों पर युवा और बच्चे जमकर झूमे। मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई दुर्लभ और विशेष प्रजातियों के आमों के बारे में आगंतुकों ने जानकारी हासिल की और उनके स्वाद का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फूड कोर्ट में विभिन्न व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया, जबकि क्राफ्ट्स बाजार में हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की दुकानों पर भी दिनभर अच्छी भीड़ रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

आयोजकों के अनुसार 33वां मैंगो मेला रविवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव प्रस्तुतियों और आम की अनेक किस्मों के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed