{"_id":"6a52ac35e10fcbbac809ba44","slug":"third-accused-arrested-in-ratan-lubana-firing-case-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24243-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रतन लुबाना फायरिंग केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रतन लुबाना फायरिंग केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर से दबोचा गया सुमित उर्फ लल्ला, हमलावरों को नकदी और मोबाइल उपलब्ध कराने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज के बाहर रतन लुबाना पर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने तीसरे आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि उसने मुख्य हमलावरों को वारदात अंजाम देने के लिए नकदी और मोबाइल फोन उपलब्ध कराए थे। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 3 और 4 जून की मध्यरात्रि सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने रतन लुबाना और उसके साथी ललित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हमले में रतन लुबाना की पीठ और बाजू, जबकि ललित के कंधे में गोली लगी थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल से पुलिस ने सात खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
शिकायतकर्ता नरेंद्र लुबाना ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई रतन लुबाना को पहले से रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं और उसी के चलते यह हमला कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने पहले हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और बाद में जसविंदर सिंह उर्फ गोरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस तीसरे आरोपी तक पहुंची।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने पीएसआई विजय के नेतृत्व में 10 जुलाई को जालंधर में दबिश देकर सुमित उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसने हमलावरों को नकदी और मोबाइल फोन उपलब्ध कराकर वारदात में सहयोग किया था। 11 जुलाई को अदालत में पेश करने के बाद उसे 14 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों, फरार आरोपियों, आर्थिक लेन-देन, हथियारों की व्यवस्था और पूरे आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और रंगदारी से जुड़े मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही है।