{"_id":"6a52acd5ef729f4e770866ed","slug":"new-foot-overbridge-ready-at-kalka-station-inauguration-to-take-place-alongside-redevelopment-works-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-138567-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज तैयार, पुनर्विकास कार्यों के साथ होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज तैयार, पुनर्विकास कार्यों के साथ होगा लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बना आधुनिक एफओबी, लिफ्ट व रैंप जैसी सुविधाओं से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए पुनर्विकास कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। इसी क्रम में स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री जल्द ही वर्चुअल माध्यम से कालका रेलवे स्टेशन पर हुए पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें नए फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी शामिल होगा।
नए एफओबी के निर्माण के बाद कालका रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पहले स्टेशन परिसर के भीतर और रेलवे के सामुदायिक भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी फुट ओवर ब्रिज बने हुए हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन सुविधाओं से यात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम होगी।
लिफ्ट और रैंप की सुविधा
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए फुट ओवर ब्रिज में लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी। लिफ्ट तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रैंप भी बनाया गया है। वहीं, पुल के नीचे सीमेंट की बेंच लगाई गई हैं, ताकि यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान आराम से बैठ सकें।
विज्ञापन
50 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा एफओबी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नया फुट ओवर ब्रिज करीब 50 मीटर लंबा और लगभग 12 मीटर चौड़ा है। इसकी एंट्री आरक्षण केंद्र की ओर से बनाई गई है, जबकि निकास प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रखा गया है। रेलवे ट्रैक से इसकी ऊंचाई करीब सात से आठ मीटर है, जिससे स्टेशन के दोनों ओर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार यह फुट ओवर ब्रिज यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।