सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Every other candidate of AAP rejected leader of other parties: Channi

आप का हर दूसरा प्रत्याशी अन्य दलों का रिजेक्ट नेता : चन्नी

Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Every other candidate of AAP rejected leader of other parties: Channi
विज्ञापन
चंडीगढ़। अवैध खनन के आरोपों से पाक साफ निकले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यह पार्टी और इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सूबे में बदलाव के नाम पर अन्य सियासी दलों के रिजेक्ट नेताओं को टिकट देकर चुनाव लड़ा रहे हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि आप के नेता शहीद भगत सिंह की पगड़ी पहनकर झूठ बोलते हैं।
Trending Videos

चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बदलाव के नाम पर ज्यादा से ज्यादा 117 चेहरे ही बदलेगी। लेकिन उनमें भी ज्यादातर ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें दूसरी पार्टियों ने जब टिकट नहीं दिया और रिजेक्ट कर दिया तो वह सब आप में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब को बदनाम कर रही है। इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले 60 प्रत्याशी शिअद ने उतारे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आप के 44 प्रत्याशी हैं, जिनपर आपराधिक केस दर्ज हैं। यह समझ से परे है कि आप पंजाब में किस तरह का बदलाव लाने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चन्नी ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी के 50 से अधिक प्रत्याशियों के नामों की सूची भी जारी की, जो पहले कांग्रेस, शिअद, भाजपा व अन्य दलों में रह चुके हैं और टिकट न मिलने पर आप ने उन्हें टिकट दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में चन्नी ने यह सूची पढ़ी, जो इस प्रकार है-
सुजानपुर से अमृत सिंह मांटू, पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, अब आप ने टिकट दिया है। भोआ से लालचंद मार्क्सवादी पार्टी से आप में आए हैं। पठानकोट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विभूति शर्मा कांग्रेस की तरफ से 5 साल तक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे। इस बार आप से टिकट पाने में सफल रहे। गुरदासपुर से रमन बहल को कांग्रेस ने भर्ती बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। इस बार आप के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। कादियां से जगरूप सिंह शिअद से आप में आए है। डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा कांग्रेस से आप में शामिल। मजीठा से सुखजिंदर राज सिंह लाली को जब कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो वह आप के टिकट पर चुनाव में उतरे हैं। अटारी से एडीसी जसविंदर सिंह को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो आप ने उन्हें टिकट दिया। खेमकरण से कांग्रेस के स्वर्ण सिंह ढुल इस बार आप के टिकट पर मैदान में। भुलत्थ से कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा को आप ने टिकट दिया। फगवाड़ा से जोगिंदर सिंह मान जोकि बूटा सिंह के भांजे हैं, कांग्रेस के टिकट पर चार बार चुनाव भी लड़ चुके हैं और मंत्री भी रहे हैं। इस बार आप के टिकट पर चुनाव मैदान में।
नकोदर से इंद्रजीत कौर मान पहले शिअद में थीं। जालंधर वेस्ट से शीतल अंकुरवाल पहले भाजपा में थे। जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा कांग्रेस में थे। जालंधर नॉर्थ से दिनेश ढल कांग्रेस में थे। दसूहा से करणबीर सिंह पहले शिअद में थे, फिर निर्दलीय चुनाव लड़े। उसके बाद कांग्रेस में रहे और अब आप में हैं। गढ़शंकर के ब्रह्म कांग्रेस में रहे हैं। बंगा से कुलबीर सिंह पहले कांग्रेस और भाजपा में रहने के बाद अब आप में। नवांशहर से ललित मोहन कांग्रेस में रहे हैं। बलाचौर से संतोख अटारिया पहले शिअद और कांग्रेस में रहे और अब आप में हैं। बस्सी पठाना से गुरपिंदर सिंह हैप्पी पहले कांग्रेस में थे। फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह कांग्रेस के जिला प्रधान रह चुके हैं और अब आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed