सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Faith overflows at Navratri fair, offerings worth Rs 34.52 lakh on fifth day

Panchkula News: नवरात्र मेले में उमड़ी आस्था, पांचवें दिन 34.52 लाख रुपये का चढ़ावा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Faith overflows at Navratri fair, offerings worth Rs 34.52 lakh on fifth day
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर रही। तीनों प्रमुख मंदिरों माता मनसा देवी, काली माता कालका और चंडी माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर कुल 34 लाख 52 हजार 131 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया।
प्रशासन के अनुसार, माता मनसा देवी मंदिर में 72 हजार, काली माता मंदिर कालका में 22 हजार और चंडी माता मंदिर में 1800 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक 30 लाख 67 हजार 455 रुपये का चढ़ावा माता मनसा देवी मंदिर में आया। काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 34 हजार 046 रुपये और चंडी माता मंदिर में 2 लाख 21 हजार 320 रुपये की राशि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा श्रद्धालुओं ने चांदी के आभूषण भी दान किए। माता मनसा देवी मंदिर में 45 नग चांदी के और काली माता मंदिर कालका में 6 नग चांदी दान स्वरूप प्राप्त हुए।

नवरात्र के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed