{"_id":"69753527f2ec4c259a085c1c","slug":"haryanas-daughter-arnaya-thakur-will-represent-india-in-the-20th-asian-games-panchkula-news-c-87-1-pan1012-132126-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा की बेटी अरनाया ठाकुर 20वें एशियाई खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा की बेटी अरनाया ठाकुर 20वें एशियाई खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन
17 साल की अरनाया का चयन अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में, कोच हरजिंदर सिंह को श्रेय दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ताइक्वांडो खिलाड़ी अरनाया ठाकुर का चयन वर्ष 2026 में जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में किया गया। अरनाया ने यह उपलब्धि अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में ओपन चयन ट्रायल्स के दौरान हासिल की। ट्रायल्स में उनकी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
अरनाया पंचकूला सेक्टर-21 की निवासी हैं और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। महज 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच हरजिंदर सिंह को दिया, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से यह सफर संभव हो सका। अरनाया ने कहा कि वह पूरे आत्मविश्वास और गर्व के साथ देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात
ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने अरनाया को हार्दिक बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष और हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि अरनाया का चयन पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अरनाया की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया और उम्मीद जताई कि वह एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करेंगी।
एसोसिएशन के महासचिव विनोद सैनी ने भी अरनाया की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत और लगातार अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अरनाया का चयन हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Trending Videos