सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HPGCL finance head arrested in Haryana for embezzling Rs 50 crore

Panchkula News: हरियाणा में 50 करोड़ गबन में एचपीजीसीएल फाइनेंस हेड गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
HPGCL finance head arrested in Haryana for embezzling Rs 50 crore
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से निकाली गई रकम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में; बैंक खातों के जरिए हेराफेरी की आशंका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करोड़ों रुपये के गबन मामले में विजिलेंस की एसआईटी ने एचपीजीसीएल के फाइनेंस हेड अमित दिवान को गिरफ्तार कर बड़ा एक्शन लिया है। प्रारंभिक जांच में करीब 50 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आई है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं पहले से गिरफ्तार हरियाणा मंडी बोर्ड, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों और सावन ज्वेलर्स के मालिक को रिमांड पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि फर्जी डेबिट नोट, वैल्यूएबल इंस्ट्रूमेंट्स और इंस्ट्रक्शन मेमो के जरिए विभागीय धनराशि निकाली गई। इसके बाद रकम को निजी खातों और कंपनियों में ट्रांसफर कर गबन किया गया। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ने 17 मार्च को अमित दिवान से लंबी पूछताछ की थी। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन संदेह गहराने पर 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कार्यकाल में नियमों को दरकिनार कर चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित बैंकों में खाते खोले गए थे।
वहीं सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन सिंह पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। एजेंसी ने उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खातों में विभिन्न कंपनियों के जरिए करीब 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed