{"_id":"69b1d0b4b4e3c8c8380c0151","slug":"rahul-craves-pm-post-punjab-congressmen-crave-cm-post-mann-panchkula-news-c-16-1-knl1001-968413-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को पीएम पद की लालसा, पंजाब के कांग्रेसियों को सीएम पद की : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को पीएम पद की लालसा, पंजाब के कांग्रेसियों को सीएम पद की : मान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें पहले प्रधानमंत्री बनाओ तो वे लोगों के लिए काम करेंगे। इसी तरह पंजाब के कांग्रेसी भी कहते हैं कि उन्हें पहले सीएम पद का दावेदार बनाओ तो वे फील्ड में काम करेंगे। ऐसा ही एक नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी हैं। वे भी सीएम बनना चाहते हैं। इन लोगों को पंजाब के लोगों व संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है।
सीएम बुधवार को सदन में बजट पर चल रही बहस के बाद संबोधित कर रहे थे। सीएम ने आप के विधायकों से आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष तो बजट पर बहस से भाग रहा है क्योंकि वे जानता है कि इस बजट में उनके हलकों के लिए भी कई घोषणाएं हैं। इस वजह से आप के विधायक इन कांग्रेसी विधायकों के हलकों में जाकर इन घोषणाओं का जिक्र लोगों के बीच करें और बताएं कि सदन में कांग्रेसी अपने-अपने हलकों की बात करने के बजाय वाॅकआउट बाहर निकल जाते हैं।
सीएम ने दावा कि विपक्षी जान चुके हैं कि साल 2027 में आप सरकार फिर सत्ता में आने वाली है, इसलिए कांग्रेसी आप सरकार का सामने करने से भाग रहे हैं। विपक्ष ने बजट पर बहस इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह महिलाओं को एक हजार रुपये देने के अपने विरोध का बचाव नहीं कर सका। पंजाब सरकार ने चार साल के अंदर अपनी सभी चुनावी गारंटियां पूरी कर दी हैं और अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना नया एजेंडा तैयार कर रही है।
सात मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे
सीएम ने कहा राज्य में सात मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। ये कॉलेज होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, लहरागागा, मालेरकोटला और लुधियाना में बनाए जाएंगे। 600 एमबीबीएस की सीटें बढ़ेंगी। पारंपरिक पार्टियों ने कभी गरीबों की भलाई के लिए काम नहीं किया जिसकी वजह से कई परिवार आज भी गरीबी से जूझ रहे हैं और उन्हें दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।
10 हजार पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में पिछले दिनों 10 हजार पद सृजित किए गए हैं। इससे युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का मौका मिलेगा। सरकार अब तक युवाओं को लगभग 64 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है। इसी तरह होशियारपुर में सरदार बहादुर अमीन चंद आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया है और इस साल एडमिशन शुरू हो जाएंगे जिससे युवा आर्म्ड फोर्सेज में सर्विस के लिए तैयारी कर सकेंगे। श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है।
बड़ा भाई कह पानी का मसला उठाते हैं
पंजाब के अधिकारों पर अपना रुख दोहराते हुए सीएम मान ने कहा कि पड़ोसी राज्य अक्सर पंजाब को अपना बड़ा भाई कहते हैं लेकिन उसके संसाधनों का दोहन करने की कोशिश भी करते हैं। हिमाचल प्रदेश कभी-कभी चंडीगढ़ में हिस्सा और पानी पर रॉयल्टी की मांग करते हुए पंजाब को अपना बड़ा भाई कहता है जबकि हरियाणा एसवाईएल नहर की मांग उठाता है। सरकार के कड़े रुख की वजह से पहली बार हरियाणा ने अपने बजट में एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए फंड नहीं दिया है।
Trending Videos