सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shri Guru Nanak Dev Institute of Medical Sciences to be built in Kapurthala

Panchkula News: कपूरथला में बनेगा श्री गुरु नानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shri Guru Nanak Dev Institute of Medical Sciences to be built in Kapurthala
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कपूरथला में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी जिसका काम 25 मार्च से शुरू होने जा रहा है। विभाग एक महीने में दूसरे संस्थान पर काम शुरू करने जा रहा है जबकि इससे पहले होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की घोषणा की गई थी। श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की कपूरथला के मौजूदा जिला अस्पताल परिसर में स्थापित किया जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह वीरवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट का मार्च 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 275 करोड़ रुपये की कुल लागत से स्थापित किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज शामिल है। इसमें हर साल एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स -
सुल्तानपुर लोधी का अस्पताल शहरी केंद्र के रूप में होगा अपग्रेड :
उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर लोधी के सरकारी अस्पताल को शहरी केंद्र के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और बेगोवाल के सरकारी अस्पताल को ग्रामीण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों को कपूरथला के नए मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed