सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two people were duped of Rs 2.90 lakh by changing their ATM card.

Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर 2.90 लाख की ठगी, दो लोग बने शिकार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 2.90 lakh by changing their ATM card.
विज्ञापन
मदद के बहाने कार्ड बदला, खातों से उड़ाई रकम; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बरवाला क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों ने मदद के बहाने कार्ड बदलकर कुल 2.90 लाख रुपये निकाल लिए।
शिकायत के अनुसार, सतीश कुमार निवासी बरवाला 21 मार्च को एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान वहां मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। अगले दिन उसके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उसके खाते से करीब 1.80 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उसने तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवाया।
इसी तरह 17 मार्च को गांव जलौली निवासी जयपाल के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई थी। अज्ञात युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed