{"_id":"6a2f17418c6bf057f20967e6","slug":"accused-injured-in-encounter-remanded-to-two-days-police-custody-panipat-news-c-18-1-knl1004-928165-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुठभेड़ में घायल आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुठभेड़ में घायल आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। एसबीआई हिसार की क्षेत्रीय शाखा के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी डाबर कॉलोनी निवासी सचिन और सुभाष नगर निवासी नवीन को चांदनीबाग थाना पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।
चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि 1 जून को सेक्टर-25 स्थित मित्तल मॉल के पीछे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने बैंक मैनेजर हर्षद कुमार पर हमला कर लूटपाट की थी। सिर में पेंचकस से गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान 5 जून को दिल्ली के अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।
बुधवार रात चांदनीबाग थाना क्षेत्र के जालपाड़ गांव के पास सीआईए-1 टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सचिन और नवीन के पैर में गोली लगी थी। दोनों घायल आरोपियों का तीन दिन तक उपचार चला। शनिवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अदालत में पेश कर दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया।