{"_id":"6a2f173a735f56c63706b1d5","slug":"security-tightened-at-thermal-colony-close-watch-kept-on-visitors-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158931-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थर्मल कॉलोनी में सुरक्षा सख्त, आने-जाने वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थर्मल कॉलोनी में सुरक्षा सख्त, आने-जाने वालों पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
थर्मल कॉलोनी के गेट पर प्रवेश से पहले पूछताछ करते होमगार्ड के जवान। थर्मल
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थर्मल पावर प्लांट के एक्सईएन के बेटे के अपहरण के बाद थर्मल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब कॉलोनी में हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रवेश के दौरान रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य कर दी गई है।
कॉलोनी के तीन मुख्य गेटों पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, जो आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल के साथ उनकी एंट्री दर्ज कर रहे हैं। खासतौर पर बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
कॉलोनी के अंदर बैंक, गैस एजेंसी, दूध और सब्जी की सप्लाई जैसी आवश्यक सेवाओं के कारण बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना रहता है। पार्क और खेल मैदान में भी पहले शरारती तत्वों की गतिविधियां देखी जाती थीं।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए तीन शिफ्टों में होमगार्ड जवानों की तैनाती की है। प्रत्येक शिफ्ट में आठ जवान ड्यूटी पर रह रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को भी पार्क और खेल मैदानों में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
पूरी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर उन्हें सक्रिय रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि सभी सुरक्षाकर्मियों को गेट पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और कॉलोनी के अंदर भी लगातार निगरानी की जा रही है।