{"_id":"6a2f16d27eeb6f5f74094f14","slug":"roadways-dispatched-45-buses-to-haridwar-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158944-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरिद्वार के लिए रोडवेज ने भेजीं 45 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरिद्वार के लिए रोडवेज ने भेजीं 45 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ज्येष्ठ मास की सोमवार अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार और कुरुक्षेत्र जाने वाले श्रद्धालुओं की रोडवेज बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। पानीपत रोडवेज डिपो ने हरिद्वार रूट पर कुल 45 बसें भेजीं।
इनमें से 25 बसों का विशेष परमिट लिया गया, जबकि पांच बसों का परमिट दो दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। इसके अलावा सामान्य रूप से 15 बसों का संचालन भी हरिद्वार रूट पर किया जा रहा है। रोडवेज डिपो पर रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
पानीपत ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी यात्री हरिद्वार जाने के लिए यहां पहुंचे। दिनभर बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही और देर शाम तक बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें कई बार बस में सीट नहीं मिल पाई और मजबूरी में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
इसी तरह रेलवे में भी भीड़ का दबाव देखा गया। दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
यात्री मुकेश, कुणाल और सुरेंद्र ने बताया कि वे परिवार सहित गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे और बस के निर्धारित समय से पहले ही बस स्टैंड पहुंच गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे यात्रियों आरती और स्नेहा ने बताया कि वे ब्रह्मसरोवर में स्नान के लिए कुरुक्षेत्र जा रही हैं और रात में स्नान के बाद अगली ट्रेन से वापसी करेंगी। लोगों ने बताया कि सोमवती अमावस्या की मान्यता की वजह से सफर में स्थिति यह रही कि बसों और ट्रेनों में यात्रियों को सीट तक नहीं मिल पाई और कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर यात्री बड़ी संख्या में बसों के माध्यम से हरिद्वार के लिए जा रहे हैं। हरिद्वार रूट के लिए 25 रोडवेज बसोंं का परमिट लेकर चलाया गया है। रूट पर यात्रियों की मांग अनुसार बस भेजी जा रही हैं। -विक्रम कांबाेज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।