सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth power is the cornerstone of the nation: Dr. Archana

युवा शक्ति देश की अाधारशिला : डॉ. अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth power is the cornerstone of the nation: Dr. Archana
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते युवा कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के साथ जनसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी के माध्यम से विकसित भारत और विकसित हरियाणा का संकल्प साकार किया जा सकता है। यह बात रविवार को पानीपत के जिला कार्यालय श्याम कमल में आयोजित युवा कार्यकर्ताओं के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह, नवाचार और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को प्राप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। युवा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं और हर चुनाव, अभियान तथा जनहित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जिससे मेरिट आधारित चयन प्रणाली में युवाओं का विश्वास और मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पर्व शर्मा, संदीप संजुमा, इंद्रजीत यादव, अक्षित दहिया, रामा बल्हारा, प्रसन्नता चावरिया, बंटी पांचाल, सुनील कपूर, अमित पंडित और प्रिंस गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed