सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR lodged against father and son for cheating them of Rs 30 lakh on pretext of sending them to Croatia

Panipat News: क्रोएशिया भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against father and son for cheating them of Rs 30 lakh on pretext of sending them to Croatia
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर संचालक सौरभ ने झज्जर निवासी पिता-पुत्र पर विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले दो युवकों को क्रोएशिया भेजने के लिए 30 लाख रुपये लिए और बाद में वीजा देने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

कॉलोनी के सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। जहां पर अनिल कुमार और उनके बेटे जतिन निवासी चिमनी गांव झज्जर का आना जाना था। दोनों ने कहा कि वह युवाओं को विदेश में स्टडी और वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करते हैं। यदि कोचिंग सेंटर में कोई युवक जाना चाहता है कि उनकी मुलाकात करा दें। मार्च 2024 में उसने सेंटर में कोचिंग करने वाले दो युवकों रजत निवासी रामशरण माजरा शाहबाद कुरुक्षेत्र व जसविंद्र निवासी फतेहगढ़ अंबाला की दोनों से मुलाकात कराई। आरोपियों ने दोनों को क्रोएशिया भेजने का वादा किया और इसके लिए 30 लाख रुपये का खर्च बतासया। जून 2024 को वह दोनों को दिल्ली ले गया और अपने खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए व 8.37 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद दोनों को दिल्ली एंबेसी ले गए और उनके दस्तावेज जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब 16.12 लाख रुपये भी अपने खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे जमा कराने के बाद आरोपियों ने कहा कि वीजा रिजेक्ट हो गया है और दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेकिन आरोपी बार-बार टालते रहे। काफी दिन तक जब उनका वीजा नहीं लगवाया तो उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की। आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि उनके बड़े गैंगस्टरों के साथ संबंध है। एसपी ने इसकी डिटेक्टिव यूनिट को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed