सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will run a special campaign in the state from 15th to 20th.

Panipat News: भाजपा 15 से 20 तक प्रदेश में चलाएगी विशेष विचार प्रचार अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
BJP will run a special campaign in the state from 15th to 20th.
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा जिले समेत प्रदेश में 15 से 20 अप्रैल को विशेष विचार प्रचार अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी की नीतियों के साथ 2047 के भारत के विजन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
Trending Videos

सेक्टर-13-17 स्थित श्याम कमल जिला कार्यालय में सोमवार को विस्तार से चर्चा की। इससे पहले भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, शहरी विधायक प्रमोद विज, शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा व उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत के इतिहास में छह अप्रैल 1980 का दिन न केवल भाजपा के रूप में एक वैचारिक पुनर्जागरण के शुभारंभ का दिन है। भजपा में आठ करोड़ से अधिक सदस्य हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान दूसरे दलों से अधिक होता है। जिले व प्रदेश में 15 से 20 अप्रैल को विशेष विचार प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर दुष्यंत भट्ट, सुमित जागलान, अमित पंडित, नेहा शर्मा, भावना जैन, कुसुम भट्ट, रेशमा राजपूत, संजय त्यागी, रोशन लाल मेहला, अशोक कटारिया, धर्मपाल जागलान, संजय अग्रवाल, मालती अरोड़ा, साहब सिंह रंगा, सतबीर पांचाल, कृष्ण दुग्गल, रविंदर तुशामड़, ईश कुमार राणा व रविंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed