सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrivals in the markets have increased, but there is no increase in purchase and lifting, the Deputy Commissioner has got the moisture checked in front of him.

Panipat News: मंडियों में बढ़ी आवक, खरीद और उठान में तेजी नहीं, उपायुक्त ने अपने सामने कराई नमी की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Arrivals in the markets have increased, but there is no increase in purchase and lifting, the Deputy Commissioner has got the moisture checked in front of him.
अनाज मंडी में मीटर में नमी देखते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सि
विज्ञापन
पानीपत। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है। मंडियों में 14424 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। एजेंसी इनमें से 5568 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर पाई है। मंडियों से उठान तक तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मंडियों में ढेरी बढ़ती जा रही हैं। इन सबके बीच उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को पानीपत अनाज मंडी का निरीक्षण किया।
Trending Videos

उन्होंने गेटपास लेकर गेहूं खरीद और उठान की पूरी प्रक्रिया जानी। उपायुक्त ने नमी मीटर और कांटों पर वजन अपने सामने कराया। नमी की सटीक माप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही फसल की खरीद की जाएं। नमी की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने ढेरियों पर पहुंचकर सरसों और गेहूं की फसल की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए और रोजाना लिफ्टिंग की व्यवस्था एजेंसियों द्वारा सुचारू रूप से की जाए। उपायुक्त ने कहा कि 47 वेरिफाई यंत्र और 14 आई-स्कैनर के माध्यम से किसानों की पहचान और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल और तेज किया गया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, एसडीओ खिलाड़ी त्यागी, सचिव आशा रानी, हैफेड के जनरल मैनेजर कृपाल दास व एमई महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed